UP लखीमपुर खीरी के बाद गोरखपुर में भी नाबालिग का बलात्कार, शरीर पर दागी गईं सिगरेटें
UP NO1 VOICE NEWS
उत्तर प्रदेश में हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. लखीमपुरखीरी में नाबालिग के साथ दरिंदगी के बाद (Lakhimpur Kheri Rape Case) अब गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.
गोरखपुर:
Gorakhpur Gangrape: उत्तर प्रदेश में हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. लखीमपुर खीरी में नाबालिग के साथ दरिंदगी के बाद (Lakhimpur Kheri Rape Case) अब गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक किशोरी का बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसके शरीर पर जलती हुई सिगरेट दाग दीं. घटना गोरखपुर के गोला बाजार (Gorakhpur Gola Bazar) की है. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. शनिवार को किशोरी अचेत अवस्था में मिली थी, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.
लखीमपुर खीरी कांड को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव और मायावती
पीड़िता की मां की शिकायत के आधारपर पुलिस ने देहरीभर गांव के रहने वाले अर्जुन और एक अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, किशोरी शुक्रवार की रात पानी भरने के लिए हैंडपंप गई थी. जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने पीड़िता को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और तालाब के पास बनी झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली है.
. website, watch live tv coverages latest khabar, breaking news in uttar pradesh, lalitpur live tv, mahroni live tv, madawara live tv, jhansi live, hindi news hindi samachar, india, up, world, sport, business, film, education, crime, best khabar, aaj ki taja khabar, election, politics, orgnigation,

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
UP NO1 VOICE News Welcome
thank you for coming
Hope you all are well
LIKE comment, subscribe and subscribe
Thank you