जन साहस ने मनाया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस



दिनांक 05/06/2023 को ललितपुर जिले के बिरधा ब्लॉक के करमरा ग्राम पंचायत के राधापुर में एससी समुदाय में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया जिसमे जिला समन्वयक राजेश ने मजदूर भाईयो को पर्यावरण दिवस के बारे में बताया। 



विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट द्वारा की गई थी और पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को पहला आयोजित किया गया था तभी से ये प्रमुख कार्यक्रम बन गया और बताया की पृथ्वी को बचाओ पर्यावरण को बचाओ और स्वच्छ वातावरण बनाओ, एवं अन्य जानकारी दी गई।



मजदूरों के लिए जन साहस संस्था के बारे में बताया की संस्था किन किन मुद्दों पर कार्य करती है मजदूर हेल्पलाइन नंबर 180012011211 के बारे में समझाया गया कि अगर किसी भी प्रकार कि समस्या आती है जैसे मजदूरी से संबंधित सरकारी योजनाओं से संबंधित महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण से संबंधित कोई भी समस्या आने पर जन साहस संस्था का सहयोग ले सकते है



पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में मजदूरों के घर जाकर वृक्षारोपण करवाया गया और वृक्ष की रक्षा करने के बारे में बताया गया
उपस्थित श्रमिक राकेश, भजनलाल, गोवन, रामगोपाल, भागवत, पुष्पेंद्र, मानसिंह, जाहर, बाबू, प्रदीप, रमेश, भगवानदास, हरिमोहन, प्रीतम, सुम्मे, मानसिंह, कोमल, खुशीलाल, रामपाल, देवसिंहजी ग्रामप्रधान सुमन रजक जी पंचायत सहायक ,रचना, सफाई कर्मचारी,रामकिशन जी सभी श्रमिको के घर घर जाकर वृक्षारोपण किया गया


जिला समन्वयक राजेश, वर्कर प्रोटेक्शन धीरेंद्र, जे एस एफ अवधेश, कम्युनिटी इंगेजमेंट रामसेवक जन साथी राहुल, अभिलाषा ने भागीदारी की और पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शपथ ग्रहण की गई और कार्यक्रम का समापन किया गया।

टिप्पणियाँ