इंदौरी ने लिखे थे बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने, सुनकर नहीं होगा यकीन

UP NO1 VOICE NEWS

राहत इंदौरी ने लिखे थे बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने, सुनकर नहीं होगा यकीन

कम ही लोगों को इस बात का इल्म है कि राहत बॉलीवुड के लिए गाने भी लिखा करते थे. तो चलिए आपको बताते हैं उन गानों के बारे में जो राहत इंदौरी की कलम से निकले और जबरदस्त हिट रहे.


राहत इंदौरी

राहत इंदौरी 


दिग्गज शायर राहत इंदौरी ने मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी तबीयत बीते काफी वक्त से खराब चल रही थी और हाल ही में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. राहत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. राहत बतौर शायर तो बहुत मशहूर थे ही लेकिन साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी तमाम नगमे लिखी थीं.

कम ही लोगों को इस बात का इल्म है कि राहत बॉलीवुड के लिए गाने भी लिखा करते थे. तो चलिए आपको बताते हैं उन गानों के बारे में जो राहत इंदौरी की कलम से निकले और जबरदस्त हिट रहे..

राहत इंदौरी ने मीनाक्षी फिल्म में ये रिश्ता सॉन्ग लिखा था और फिल्म करीब में उन्होंने चोरी चोरी जब नजरें मिली सॉन्ग लिखा था जो कि बहुत पॉपुलर हुआ. फिल्म हमेशा में राहत इंदौरी ने ऐ दिल हमें इतना बता सॉन्ग लिखा था जिसे उदित नारायण ने आवाज दी थी. फिल्म मर्डर में राहत ने दिल को हजार बार रोका रोका रोका गाना लिखा था जो कि काफी सुना गया

ये गाने हुए मशहूर

इसी तरह फिल्म इश्क, तमन्ना, जुर्म और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों के लिए राहत साहब ने छन्न छन्न, तुमसा कोई प्यारा, मेरी चाहतों का समंदर तो देखो, नींद चुराई मेरी किसने ओ सनम जैसे गाने लिखे थे जो कि काफी पॉपुलर हुए. हालांकि आमतौर पर फिल्म के गानों का क्रेडिट सिंगर या उस फिल्म में काम करने वाले एक्टर ले जाते हैं इसलिए बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि बॉलीवुड गानों के लिरिक्स लिखने में भी राहत धुरंधर रहे थे.


website, watch live tv coverages latest khabar, breaking news in uttar pradesh, lalitpur live tv, mahroni live tv, madawara live tv, jhansi live, hindi news hindi samachar, india, up, world, sport, business, film, education, crime, best khabar, aaj ki taja khabar, election, politics, orgnigation,

टिप्पणियाँ