मोदी सरकार के एक और मंत्री को कोरोना, श्रीपद नाइक हुए संक्रमित
UP NO1 VOICE NEWS
मोदी सरकार के एक और मंत्री को कोरोना, श्रीपद नाइक हुए संक्रमित
देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब मोदी सरकार के एक और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं.

- देश में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
- श्रीपद नाइक कोरोना पॉजिटिव
देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज हजारों की संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. अब मोदी सरकार के मंत्री भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं. मोदी सरकार के एक और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं. श्रीपद नाइक ने खुद ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया, 'मैंने आज कोविड-19 टेस्ट कराया और यह पॉजिटिव आया है. मैं होम आइसोलेशन में हूं. जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे खुद की जांच करवाएं और आवश्यक सावधानी बरतें.'
श्रीपद नाइक से पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोविड-19 से पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.
बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक देश में 23 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इसके अलावा 46 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है. वहीं अब तक 16 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज किया जा चुका है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
UP NO1 VOICE News Welcome
thank you for coming
Hope you all are well
LIKE comment, subscribe and subscribe
Thank you